फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एसएसपी अंकिता शर्मा ने 34 दरोगाओं का किया तबादला, कई चौकियों के प्रभारी बदले

Sat, 27 Jun 2026 12:58 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में एसएसपी अंकिता शर्मा ने शुक्रवार देर रात 34 उपनिरीक्षकों का तबादला किया। कानून-व्यवस्था प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया। इसके तहत कई चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं। 
विज्ञापन
एसएसपी अंकिता शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी अंकिता शर्मा ने शुक्रवार देर रात जनपद में बड़े पैमाने पर उपनिरीक्षकों (दरोगा) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति पर जारी आदेश में 34 दरोगाओं का स्थानांतरण किया गया। कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


किसे कहां मिली तैनाती 
जारी की गई तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक आजाद शर्मा को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना इस्लामनगर, भूपेंद्र सिंह को चौकी कछला घाट (उझानी) से चौकी नरैनी चौराहा (उद्यैती), रिंकू कुमार को चौकी सिविल लाइन से चौकी कछला घाट भेजा गया है। दिनेश कुमार शर्मा को थाना सिविल लाइन का चौकी प्रभारी बनाया गया है। 

दिनेश तिवारी को चौकी सरकारीगंज (कोतवाली) से पुलिस लाइन तथा अवधेश कुमार को महिला थाना से चौकी सरकारीगंज भेजा गया है। इसी तरह प्रमोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से चौकी समरेर (दातागंज), भूरे लाल को थाना इस्लामनगर से चौकी अल्हैपुर समसपुर, संदीप गुप्ता को चौकी धीमरपुर बढ़ईपुल, सचिन शर्मा को चौकी रेहड़िया (वजीरगंज) से पुलिस लाइन, यशपाल सिंह को थाना मूसाझाग से चौकी रेहड़िया (वजीरगंज), संजीव कुमार को पुलिस लाइन से थाना मूसाझाग और विक्रांत आर्य को पुलिस लाइन से चौकी दबतोरी (बिसौली) भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनका भी हुआ तबादला 
आयुष आर्य को थाना सिविल लाइन से चौकी मालवीयगंज (कोतवाली), मायाराम को महिला थाना से थाना दातागंज, रविंद्र यादव को कोतवाली से इस्लामनगर, नैपाल सिंह को सिविल लाइन से कोतवाली और रविंद्र सिंह को उझानी से कादरचौक थाने में भेजा गया। इसके साथ ही किशनवीर सिंह को उझानी से उसहैत, अवधेश पाराशर को दातागंज से उझानी, विष्णु दत्ता को सहसवान से दातागंज, गुलजारी सिंह को जरीफनगर से मुजरिया, अनिल कुमार को मुजरिया से जरीफनगर, ऋषिपाल सिंह को इस्लामनगर से फैजगंज बेहटा, जगवीर सिंह को वजीरगंज से इस्लामनगर तथा सुभाषचंद्र को पुलिस लाइन से थाना सिविल लाइन भेजा गया है। 

बाबू खां का कोतवाली से उसावां किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा ओमप्रकाश को मुजरिया से न्यायालय सुरक्षा सेल, महिला उपनिरीक्षक शशि मलिक को प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन इकाई से महिला थाना, सपना जायसवाल को प्रभारी वन स्टॉप सेंटर से प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन इकाई तथा पूनम यादव को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन इकाई से प्रभारी वन स्टॉप सेंटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें