उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती
पुलिस लाइन से कई उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों में एसएसआई बनाया गया है। श्रीपाल सिंह को एसएसआई हजरतपुर, अजय शर्मा को एसएसआई बिसौली की जिम्मेदारी मिली है। मनोज कुमार को एसएसआई फैजगंज बेहटा, देवेंद्र सिंह को एसएसआई बिनावर बनाया गया है। राजदीप सिंह को एसएसआई कादरचौक और हरिओम सिंह को कोतवाली का ही एसएसआई नियुक्त किया गया है।
अन्य उपनिरीक्षकों के तबादले
पुलिस लाइन से जितेंद्र कुमार को इस्लामनगर थाने भेजा गया है। शिवम सक्सेना को थाना साइबर क्राइम और कमलेश सिंह को थाना उसहैत में तैनात किया गया है। एक अन्य मनोज कुमार को थाना उसावां भेजा गया है।