फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: डायवर्जन से शहर में लगा जाम तो सड़क पर निकलीं एसएसपी, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Tue, 23 Jun 2026 05:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में मरम्मत कार्य के कारण ओवरब्रिज पर यातायात बंद किया गया है।  इसके चलते सोमवार को शहर में भीषण जाम लगा। मंगलवार को एसएसपी अंकिता शर्मा ने व्यवस्था जांची। उन्होंने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
एसएसपी ने परखी यातायात व्यवस्था - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में पुलिस लाइन के पास रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज के एक्सपेंशन ज्वाइंट का गैप बढ़ने की वजह से मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। मरम्मत कार्य के दौरान एक माह के लिए ओवरब्रिज पर यातायात बंद कर दिया गया है। इस वजह से ओवरब्रिज के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी हो गई। सोमवार को भीषण जाम से शहरवासी कराह उठे। जाम की समस्या प्रमुखता से उठाए जाने के बाद मंगलवार की दोपहर एसएसपी अंकिता शर्मा ने शहरी क्षेत्र में रूट डायवर्जन एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में संतोष सिंह तिराहा से भामाशाह चौक (पुलिस लाइन) के मध्य स्थित ओवरब्रिज पर एक्सपेंशन ज्वाइंट के मरम्मत कार्य हो रहा है। इस पर एक माह तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए एसएसपी ने संतोष सिंह तिराहा, भामाशाह चौक एवं नेकपुर अंडरपास क्षेत्र का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारियों को यातायात संचालन, रूट डायवर्जन का पालन कराने एवं आमजन को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि सड़कों पर जाम नहीं लगना चाहिए। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

शहर में आने वाले वाहन व बसें इन मार्गों से निकलेंगे
- कस्बा उसावां, ककराला व जनपद फर्रूखाबाद से आने वाले वाहन व जनपद कासगंज, मथुरा व एटा को जाने वाहन केशव चौकी से मझिया मोड़, दातागंज तिराहा, नवादा चौराहा (शहीद भगत सिंह चौराहा) से पटेल चौक, आरटीओ चौराहा, मेडिकल तिराहा से होते अपने गंतव्य को जाएंगे।

- जनपद कासगंज, मथुरा एवं एटा से आने वाहन, जो उसावां, ककराला व जनपद फर्रूखाबाद की तरफ जाएंगे। वे वाहन मेडिकल तिराहे से आरटीओ चौराहा, पटेल चौक, नवादा चौराहा (शहीद भगत सिंह चौक), मझिया मोड़, केशव चौकी से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। 

- जनपद बिजनौर, संभल एवं बिल्सी की तरफ से आने वाले वाहन, जो उसावां, ककराला व जनपद फर्रूखाबाद की तरफ जाएंगे। वे वाहन आरटीओ चौराहा, पटेल चौक, नवादा चौराहा (शहीद भगत सिंह चौक), मझिया मोड़, केशव चौकी से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

- रोडवेज बसें अपने-अपने बस अड्डों से बदायूं से उसावां, ककराला तथा जनपद फर्रूखाबाद की ओर जाएंगी, वे पुलिस लाइन चौराहे (भामाशाह चौक) से इंद्रा चौक से दातागंज तिराहे से मझिया मोड़, केशव चौकी चौराहे से अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।

इन प्वाइंटों पर डायवर्जन 
- बिल्सी मोड़, दातागंज तिराहा, पुलिस लाइन चौराहा, जेल तिराहा, संतोष सिंह तिराहा और मण्डी चौकी चौराहा पर वाहनों का डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें