बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई डकैती और लूट की सनसनीखेज घटनाओं के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया है। लगातार बढ़ते अपराध और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बीच एसएसपी अंकिता शर्मा ने इस्लामनगर थाने में तैनात एसएसआई और दो चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही जिलेभर में 43 दरोगाओं के तबादले किए गए हैं।
एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से इस्लामनगर कस्बा चौकी प्रभारी एसआई प्रमोद कुमार सिंह, थाना इस्लामनगर में तैनात एसएसआई मनोज कुमार व रुदायन पुलिस चौकी प्रभारी एसआई योगेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। मुजारिया एसएसआई सनी चौधरी को इस्लामनगर कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इस्लामनगर के अलावा अलापुर थाना क्षेत्र की ककराला चौकी पर भी कार्रवाई की गई है। चौकी प्रभारी एसआई संजीव कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह एसएसपी के पीआरओ गौरव को ककराला चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसआई विवेक कुमार को एसएसपी का नया पीआरओ नियुक्त किया गया है। इसी तरह एसआई राममेहर सिंह को दबतोरी चौकी से हटाकर एसएसआई दातागंज बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात जितेंद्र कुमार को दबतोरी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन दरोगाओं का हुआ तबादला
एसआई रवेंद्र सिंह राणा को बिल्सी कस्बा चौकी से हटाकर फैजगंज बेहटा की ओरछी चौकी भेजा गया है। एसआई सचिन कुमार को अलापुर से बिल्सी कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात मनीष भारद्वाज को जरीफनगर की बस्तोरी चौकी का इंचार्ज बनाया गया। सुनील चौधरी को एसएसआई उसावां थाना नियुक्त किया गया।
बलवीर सिंह को एसएसआई बिनावर बनाया गया। उसावां थाना में तैनात एसआई मनोज कुमार को फैजगंज बेहटा भेजा गया। एसआई कमरुद्दीन को लाइन हाजिर कर दिया गया। जरीफनगर से एसआई श्रीपाल वर्मा और सुभाष चंद्र को भी पुलिस लाइन भेजा गया। फैजगंज बेहटा में तैनात एसआई विजेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर उनके स्थान पर जगवीर सिंह की तैनाती की गई।
मूसाझाग थाने में तैनात एसआई लियाकत अली को इस्लामनगर भेजा गया है। सदर कोतवाली से एसआई बाबू खां को थाना उसावां भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइन में तैनात एसआई मतीन खां को सदर कोतवाली में तैनाती दी गई है। दरोगा महेशपाल को बिनावर थाना से हटाकर यूपी-112 में भेजा गया है। इसी तरह पुलिस लाइन में तैनात कई दरोगाओं को अलग-अलग थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।