फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पुलिया से टकराई, युवक की मौत

Tue, 18 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराने की वजह से विशाल नाम के युवक की मौत हो गई। उसका साथी मोनू गंभीर घायल हो गया। हादसा सोमवार रात मुजरिया-बिसौली रोड पर हुआ। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिसौली के गांव शाह सहावर निवासी विशाल (26) पुत्र सुरेश शर्मा और मोनू (23) पुत्र ब्रह्मस्वरूप आगरा में एक कंपनी में नौकरी करते थे। सोमवार को दोनों वहां से बिसौली के लिए बाइक से चले थे। विशाल बाइक चला रहा था। रात करीब 10 बजे मुजरिया-बिसौली रोड पर गांव अलीगंज-बिचौला के बीच पुलिया से इनकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में विशाल की मौके पर मौत हो गई। मोनू गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को पुलिस ने विशाल का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें