फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तर पर चयनित हुई हरविलास कॉलेज की टीम

Sat, 01 Aug 2015 08:19 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरविलास गोयल इंटर कॉलेज में अंडर- 19 और अंडर- 14 वर्ग की जिला स्तरीय फुटबॉल टीम की चयन प्रक्रिया पूरी हुई। मेजबान कॉलेज के छात्रा खिलाड़ियों ने पूरा दमखम लगा दिया। बालक वर्ग की दोनों टीम को जनपदीय स्तरीय घोषित कर दिया गया।
कॉलेज के मैदान पर जिला स्तरीय फुटबॉल टीम के चयन को मुकाबला पूर्वाह्न में शुरू हुआ। बालिका वर्ग के लिए किसी भी स्कूल-कॉलेज के खिलाड़ियों ने हिस्सा नहीं लिया। बालक वर्ग की अंडर-19 के लिए मुकाबला हरविलास कॉलेज और भगवान परशुराम स्कूल बदायूं के बीच हुआ। मेजबान कॉलेज की टीम ने प्रतिद्घंदी को 5-0 से हरा कर जिला स्तरीय टीम का दावा ठोंक दिया। जिला स्तर पर चयनित टीम में अजय, अतुल, प्रखर, आनंद, विकास, भवेश, अक्षय, शैलेंद्र, हर्षित, शाहिद, प्रमोद, अभिषेक, पीयूष, सत्यम, सचिन अनिकेत और देवेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अंडर-14 टीम में भी मेजबान कॉलेज का कब्जा रहा। मेजबान कॉलेज ने भगवान परशुराम स्कूल को 3-0 से हराया। अंडर-14 में चयनित खिलाड़ी नितिन, मुवीन, दिनेश, आर्येंद्र, आकाश, अभिषेक, आदित्य, समीर, चरनजीत, देवानंद, ओमसिंह, अशोक, सचिन, राजीव और रामस ेवक हैं। चयन प्रक्रिञा की शुरूआत सुभाषचंद्र मिनोचा ने कराई। इस मौके पर प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा, वरुण कुमार, सर्वेश कुमार, उमेश कुमार, सीपी सिंह, मोहम्मद इकबाल, चांद मोहम्मद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें