एस्सल पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह के तहत बुधवार को रेस प्रतियोगिता हुई। रेस में यश गुप्ता और दानिश ने प्रथम स्थान पाया।
स्कूल परिसर में 50 मीटर की दौड़ में छात्र वर्ग में हृदेश यादव, प्रियांश पाल और तनिष्क गोयल तथा छात्रा वर्ग में यामिनी, अतिया, कशिश मित्तल ने प्रथम स्थान पाया। एक सौ मीटर की दौड़ में छात्र वर्ग में दुष्यंत यादव और निखिल गौतम, छात्रा वर्ग में प्रतिभा मौर्य और रिया वर्मा को प्रथम स्थान मिला। प्राइमरी वर्ग की 50 मीटर की दौड़ में छात्र वर्ग में सचिन सिंह, छात्रा वर्ग में प्रिया यादव, एक सौ मीटर में छात्र प्रशांत सोलंकी और छात्रा दीक्षा यादव तथा दो सौ मीटर में छात्र वर्ग में देवेंद्र पाल अव्वल रहा।
जूनियर वर्ग में 50 मीटर की दौड़ में छात्र वर्ग में असद और छात्राओं में यती सिंह, एक सौ मीटर में छात्र वर्ग में अखिलेश पाल और छात्रा वर्ग में श्रुति सिंह, दो सौ मीटर छात्रा वर्ग में एकता रानी और छात्रों में अनस अंसारी प्रथम रहा। प्राइमरी वर्ग की स्लो साइकिल रेस में दानिश और जूनियर वर्ग में छात्रों में यश गुप्ता और छात्रा वर्ग में इशिका सिंह ने प्रथम स्थान पाया। इस मौके पर प्रबंधक सुधांशु गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, विमल सिंह, रमेश, रामदर्शन शर्मा, सुनीता शर्मा, आंचल, शाीवा, पूनम, निधि, शवैनुर और शिखा आदि मौजूद थीं।