मुजफ्फरनगर में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में डीपीएस के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। ?
- फोटो : BADAUN
बदायूं। आवास विकास कॉलोनी स्थित डीपीएस में पढ़ रहे पांच छात्र-छात्राओं ने मुजफ्फरनगर में हुई राइफल/ पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में प्री स्टेट लेवल को पार कर लिया है। अब वह लखनऊ में होने वाली स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
मुजफ्फरनगर के डिस्ट्रिक्ट राइफल क्लब में विगत तीन से छह जून के बीच हुई प्री-यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के डीपीएस स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ने वाली इनौस मैसी ने पिस्टल और कक्षा 10 में पढ़ने वाले प्रेभव राजपूत, मोहित कुमार, सक्षम राजपूत व अंबुज सिंह ने राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने वहां पर शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया।
बच्चों ने बताया कि सभी को शुरुआत से ही निशानेबाजी का शौक है, बच्चों ने बताया कि मुजफ्फरनगर में हुई प्री यूपी स्टेट लेवल राइफल/ पिस्टल शूटिंग की 10 मीटर स्पर्द्धा में स्टेट सेवल के लिए क्वालिफाई किया है। यह प्रतियोगिता अगले माह लखनऊ में होने की संभावना है।
प्रधानाचार्य भावना कौशिक का कहना है कि बच्चों ने कड़ी मेहनत से जो सफलता हासिल की है, उनका यह सिलसिला रुकेगा नहीं और चलता रहेगा। उप-प्रधानाचार्य राजीव सामंतों ने कहा कि शूटिंग कोच रुचि पटेल के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है।