फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीरगंज ने चंदौसी को हराया, जीता पहला मैच

विज्ञापन
टूर्नामेंट का गेंद खेलकर उद्घाटन करते चेयरमैन के पति विकार अहमद। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
सैदपुर। सैदपुर प्रीमियम लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार रात विधिवत शुभारंभ हो गया। पहले मैच में वजीरगंज की टीम ने चंदौसी की टीम को हराया।
विज्ञापन

सैदपुर नगर पंचायत चेयरमैन के पति विकार अहमद ने टूर्नामेंट का उद्घान बैटिंग करके किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने टूर्नामेंट को अपनी तरफ से 11000 रुपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि सैदपुर में होने वाली हर खेल प्रतियोगिता को वह सहयोग करते रहेंगे।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच वजीरगंज क्रिकेटर्स वजीरगंज तथा चंदौसी क्रिकेटर्स चंदौसी के बीच खेला गया। इसमे चंदौसी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले खेलने का फैसला लिया। चंदौसी के खिलाड़ियों ने निर्धारित 7 ओवर में 5 विकेट पर 83 रन बनाए। इसमे बॉबी ने सर्वाधिक 37 तथा जुनैद ने 22 रन बनाए। वजीरगंज के लिए अरुण ने 3 तथा ताज मोहम्मद ने 2 विकेट लिए। जवाब में जीत के लिए 84 रनों के लक्ष्य लेकर उतरे वजीरगंज के खिलाड़ियों ने अरुण के 39 रन की सहायता से अंतिम गेंद पर दो विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदपुर के लिए बाबू ने 4 विकेट लिए। अरुण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट का दूसरा मैच रजा क्रिकेट क्लब सैदपुर तथा शेरंदाजपुर क्रिकेटर्स के बीच खेला गया। शेरंदाजपुर ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया, सैदपुर की टीम पहले खेलते हुए 6.3 ओवर में मात्र 60 रन ही बना सकी। शेरंदाजपुर के शोएब ने 3 तथा फिरासत एवं आसिफ ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में शेरांदाजपुर के खिलाड़ियों ने पांचवें ओवर में आसानी से दो विकेट से मैच जीत लिया। शोएब ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। सैदपुर के लिए रजा ने तीन विकेट लिए। शोएब मैन ऑफ द मैच रहे। मैच के अंपायर मुस्तफा तथा मेजर रहे। आयोजन में सलमान खान, अकरम खान तथा शावेज खान का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें