फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया खेलो में चमकीं फुटबॉलर निशा और पूजा को ‘गूंज’ से मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। भद्वार गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा रहीं निशा कुमारी और पूजा यादव के लिए शुक्रवार को जिला ओलंपिक संघ और गूंज सामाजिक जन कल्याण शिक्षा समिति की ओर से सम्मानित किया गया। पूजा का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत प्रांतीय टीम में खेलने के लिए चयन हुआ है तो निशा ने पिछले दिनों राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी की प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कांस्य पदक पाया था।
विज्ञापन

फुटबॉलर निशा कुमारी और पूजा यादव के सम्मान में भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने दोनों खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने के लिए संस्था की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। निशा ने खेलो इंडिया खेलो के तहत पिछले दिनों ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया था। मेंदीरत्ता ने बताया कि पूजा यादव का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रदेश स्तरीय टीम में खेलने के लिए हुआ है। वह आगरा की ओर से प्रतिभाग करेगी। बता दें कि इससे पहले भी दोनों फुटबॉलर भदवार कॉलेज समेत उझानी का नाम रोशन कर चुकी हैं। ओलंपिक संघ और गूंज की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र सौंपे गए। इस मौके पर प्रधानाचार्या सुजाता माथुर, पंकज सचदेवा, नेहा बी, जसोदा शाक्य, इकबाल अहमद और कशिश खान आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें