फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कारी क्रय-विक्रय समिति के दूसरे भवन को कब्जामुक्त कराने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। सहकारी क्रय-विक्रय समिति के गोदाम को कब्जामुक्त कराने के बाद प्रबंधन ने दूसरे भवन को भी खाली कराने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए सभापति किशनचंद्र शर्मा और सचिव रावेंद्र शर्मा ने नोटिस भी चस्पा कर दिया। भवन खाली करने को तीन दिन की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन

गंजशहीदा मोहल्ला स्थित सहकारी क्रय-विक्रय समिति के दूसरे भवन को खाली कराने के लिए पिछले दिनों संचालक मंडल ने हरी झंडी दिखा दी थी। इसके बाद बृहस्पतिवार शाम को समिति के सभापति किशनचंद्र शर्मा और सचिव रावेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। सचिव ने बताया कि भवन पर राधाकृष्ण यादव का कब्जा है। वह इसका इस्तेमाल पशुशाला के रूप में कर रहे हैं। जबकि व्यवसायिक गतिविधियों और सचिव के निवास के रूप में इसका इस्तेमाल प्रस्तावित है। भवन की दीवार पर नोटिस चस्पा कर कब्जाधारक को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद समिति आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगी। बता दें कि पिछले दिनों समिति ने अपने एक गोदाम को भी खाली कराया था। इधर, सभापति का कहना है कि समिति को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पिछले महीना जो कवायद शुरू की गई, उसके तहत उर्वरक केंद्र भी अस्तित्व में आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें