फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियन्स लीग में एमजेआर ने इलेवन स्टार को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज मैदान पर चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया। उद्घाटन ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता और गूंज के अध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा ने किया। पहले दिन एमजेआर इलेवन ने इलेवन स्टार को सात विकेट से हरा दिया। विजेता टीम के जोंटी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इलेवन स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 125 रन बनाए। टीम की ओर से सर्वाधिक 34 रन सिद्धार्थ गुप्ता ने बनाए। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पाया। जवाब में एमजेआर इलेवन ने शुरूआत में तेजी से रन जुटाने शुरू कर दिए। 10वें ओवर में महज तीन विकेट के नुकसान पर टीम ने लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विजेता टीम की ओर से जोंटी ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। जोंटी को मैन ऑफ मैच चुना गया। इससे पहले ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता, गूंज जन कल्याण शिक्षा समिति के अध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा और समाजसेवी अमित सिंघल ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। दूसरे लीग मैच का शुभारंभ उपभोक्ता संघ के चेयरमैन प्रभात राजपूत और भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रानी सिंह पुंडीर ने किया। सुशील सक्सेना, योगेया प्रताप सिंह, संजू और अजीम का व्यवस्थाओं में सहयोग रहा। इसके अलावा बसोमा के रजत विद्या मंदिर में कक्षा आठ और सात के छात्रों के बीच क्रिकेट का मुकाबला रोमांचक रहा। दोनों ही टीमें 42 रन बना पाईं। टाई मैच का निर्णय सुपर ओवर में हुआ। विजेता कक्षा आठ के खिलाड़ियों को स्कूल के डायरेक्टर रजत गुप्ता ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें