फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में छात्राओं ने दिखाया दमखम

Wed, 10 Dec 2014 08:11 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुभारंभ वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने झंडारोहण, मशाल प्रज्ज्वलन एवं गुब्बारा उड़ाकर किया। पहले दिन खिलाड़ी जोश से लबरेज नजर आए। फर्राटा दौड़ में छात्राओं का दबदबा रहा।
विज्ञापन

खेल का आगाज फर्राटा दौड़ से हुआ। छात्रा वर्ग की हुई प्रतियोगिता में श्वेता सिंह ने रिंकी को पछाड़ पहला स्थान पाया। जबकि सोनम सिंह तीसरे स्थान पर रही। वहीं 100 मीटर छात्रवर्ग में रामप्रताप ने बाजी मारी। इसके अलावा 200 मीटर में संध्या वर्मा ने सुमन राठौर को हराते हुए पहला स्थान पाया। छात्रों में रामप्रताप आगे रहे। इसके बाद हुई डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में छात्राओं में अर्चना राघव प्रथम रहीं। जबकि छात्रों में रामेंद्र अवस्थी प्रथम रहे। गोला फेंक में श्वेता सैनी ने बाजी मारी। छात्रों में सोनू आगे रहे। इससे पूर्व विशिष्ट अतिथि रहे राजकीय महाविद्यालय गजरौला के प्राचार्य डॉ. रामअवतार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल से आगे बढ़ने की ललक पैदा होती है। उन्होंने मौजूदा शिक्षा पर भी विचार रखे। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसपी खरे, डॉ. राधेश्याम सिंह, डॉ. बबीता यादव, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. शरद पवार, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. दिनेश तोमर, डॉ. निरूपमा सिंह, डॉ सारिका शर्मा, डॉ. इकबाल हबीब, डॉ. पारूल रस्तोगी, डॉ. श्रद्धा, शशि प्रभा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें