राजकीय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव व प्रतिभा अलंकरण समारोह का आगाज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। बाद में प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षाअधिकारी डा. प्रीति गौतम, विशिष्ट अतिथि डा.शीला रानी खरे व प्राचार्य डा.एसपी खरे ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर डा.गौतम ने कहा इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को संस्कार और देश की सभ्यता के प्रति जागरूक करने को प्रेरित किया जाता है। डा.खरे ने कहा युवाओं की शक्ति को सही दिशा देने के लिए ही महाविद्यालयों में इस तरह के आयोजन किए जाते रहे हैं। आगे भी किए जाएंगे। महाविद्यालय में वर्ष भर हुई प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतियोगियों को मुख्य अतिथि डा.प्रीति गौतम द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत दहेज एक कुप्रथा, नारी शक्ति और नारी की व्यथा नाटक को खासा सराहा गया। कार्यक्रम में उद्गार सम्मान से रिचा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। हास्य नाटक के लिए सनी, शिखर मिश्रा और गीत-गायन के लिए प्रभात, हरिओम व मोहित को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डा.एसपी खरे और संचालन संयुक्त रूप से डा. प्रीति वाजपेई, डा.राकेश कुमार जयसवाल ने किया। इस मौके पर डा.अफरोज आलम, डा.पंकज अग्रवाल, डा.मनोज कुमार, डा.बरखा, डा.एसके श्रीवास्तव, डा.नीरज, डा.सारिका शर्मा, डा.बबिता यादव, डा.पीके शर्मा आदि मौजूद रहे।