फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत, 12 से अधिक घायल

Mon, 07 Sep 2026 03:42 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं

सार

हादसे का शिकार हुए टेंपो में करीब 16 लोग सवार थे, जो कि क्षमता से कहीं अधिक है। पुलिस और प्रशासन की अनदेखी के चलते सड़कों पर धड़ल्ले से चल रहे ये ओवरलोड वाहन आज एक बड़े हादसे का कारण बन गए। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खितौरा के गोदी नगला के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने यात्रियों से भरे एक टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

क्षमता से ज्यादा भरी थीं सवारियां, पुलिस की अनदेखी आई सामने
जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए टेंपो में करीब 16 लोग सवार थे, जो कि क्षमता से कहीं अधिक है। पुलिस और प्रशासन की अनदेखी के चलते सड़कों पर धड़ल्ले से चल रहे ये ओवरलोड वाहन आज एक बड़े हादसे का कारण बन गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस की कार्रवाई और बचाव कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने तुरंत डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। सभी गंभीर घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिल्सी सरकारी अस्पताल और सहसवान के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

हादसे में जान गंवाने वाले लोग (मृतक)
रूपवती: पत्नी पप्पू, निवासी गाजीपुर वसुंधरा एंक्लेव, मयूर विहार फेस 3, पूर्वी दिल्ली।
ओमकार: (47 वर्ष), पुत्र रामचरण, निवासी थाना उघैती, बदायूं।
शांति: (45 वर्ष), पत्नी ओमकार।
 
विज्ञापन

हादसे में घायल लोग
परवीन (25 वर्ष), पुत्री अकबर।
साईदन (50 वर्ष), पत्नी अकबर।
आबिद, पुत्र खुर्शीद खान।
अयान (5 वर्ष), पुत्र सानू।
(उपरोक्त चारों निवासी: ग्राम शहबाजपुर, थाना सहसवान)

संजीता, पत्नी कल्लू (निवासी: ग्राम शहबाजपुर, थाना सहसवान)।
मोहरकली (30 वर्ष), पुत्री जगदीश (निवासी: ग्राम कुदई, थाना जरीफनगर)।
नजमा, पत्नी गुलशेर (निवासी: मजहबाग, थाना सहसवान)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें