फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे के बैनामों में लाई जाए तेजी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम कुमार प्रशांत ने एडीएम वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह सहित सभी एसडीएमए के साथ गंगा एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत होने वाले बैनामों के संबंध में बैठक आयोजित की तथा उन्हें निर्देश दिए कि बैनामा करने की गति में और तेजी लाई जाए।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण भी कर लें। गंगा एक्सप्रेस-वे कार्यालय में देर रात तक बैनामे किए जाएं तथा अवकाश के दिनों में भी बैनामों का काम जारी रहे। इसमें बिचौलिये शामिल न होने पाएं, इसका खास ख्याल रखा जाए। गंगा एक्सप्रेस वे की जिले में सर्वाधिक लंबाई है। इस लिहाज से बदायूं काफी महत्वपूर्ण है। शासन स्तर से लगातार इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है।
डीएम ने कहा कि ग्रामीण अपने गांव में अन्य ग्रामीणों को बताएं कि यदि उनकी भूमि गंगा एक्सप्रेस वे के अंतर्गत आ रही है, तो वह जल्द से जल्द समय से पहुंचकर भूमि का बैनामा कराएं। बैनामा कराने में उनका पूर्ण रूप से सहयोग किया जाएगा। कहा कि जिन किसानों की भूमि गंगा एक्सप्रेस वे के दायरे में आ रही है, उन्हें पहले ही नोटिस के जरिये सूचित कर दिया गया है। काश्तकारों से उनकी भूमि की खतौनी के साथ अन्य जरूरी कागजात और बैंक अकाउंट नंबर लगातार मांगे जा रहे हैं, जिससे बैनामे के बाद उनकी भूमि का पैसा उनके खाते में सीधा भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें