फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला महाविद्यालय में हुई भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता

विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्रोत- महाविद्यालय प्रशासन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

वाणिज्य विभागाध्यक्ष सरिता गौतम ने परिषद के पदाधिकारियों के रूप में अलशिफा नाज़ को अध्यक्ष, हिफ्जा को उपाध्यक्ष, मंतशा अफसर को सचिव और सानिया कमर को उप-सचिव के रूप में चुना।

भाषण प्रतियोगिता का विषय विकसित भारत अभियान 2047 रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें प्रथम स्थान बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की छाया और बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की सामिया फातिमा को मिला। दूसरा स्थान बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की दीक्षा व बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की अलशिफा नाज को मिला। सबा खान व सानिया कमर दोनों बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की छात्राएं तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की करीना को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. अर्चना पांडे, डॉ. सतीश कुमार और डॉ. भावना सिंह रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. वंदना ने छात्राओं को अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष सरिता गौतम ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें