फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: साहूकारा में दशहरा पर रावण मंदिर में हुई विशेष पूजा

विज्ञापन
साहूकारा मोहल्ले में रावण मंदिर में रावण की पूजा करते खिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के पदा​धि
विज्ञापन
बदायूं। दशहरा के मौके पर अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों ने मोहल्ला साहूकारा स्थित रावण मंदिर में भगवान शिव एवं रावण की विशेष पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन मयंक शर्मा, सुमित मिश्रा, सुमित शर्मा एवं शशिकांत रावत ने भगवान शिव एवं रावण का षोडशोपचार पूजन कर मंत्र जाप किया। इसके बाद भगवान शिव को समर्पित हवन का आयोजन किया। रावण एवं भगवान शिव की आरती कर प्रसाद वितरित किया। रावण रचित शिव तांडव स्रोत का पाठ एवं गायन कर दशहरा पूजन किया।
अमन मयंक शर्मा ने ब्राह्मण समाज के लोगों को किसी भी ब्राह्मण के खिलाफ कोई साजिश और षड्यंत्र होने पर एकजुट होकर उसकी मदद करने का आह्वान किया। गौरव पाठक, नन्हे पाठक, दक्ष सारस्वत, गीता शर्मा, रितेश उपाध्याय, अंजलि मिश्रा, वैदिक पाठक, काशी पाठक, अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके उपरांत नेहरू चौक पर रावण की शोभायात्रा निकाली गई। पदाधिकारियों ने रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले पं परमानंद मिश्रा का माला पहनाकर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें