बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार 14 अक्टूबर को राजनीति विज्ञान, प्राणी विज्ञान और भौतिक विज्ञान विषयों की विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर और एमए प्रथम सेमेस्टर के राजनीति विज्ञान विषय के सभी छात्र-छात्राओं की विशेष कक्षा सुबह 11 बजे से लगेगी। इसी समय बीएससी प्रथम सेमेस्टर के प्राणी विज्ञान और भौतिक विज्ञान विषयों के विद्यार्थियों की भी विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। प्राचार्य ने संबंधित सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य बताते हुए निर्धारित समय पर महाविद्यालय पहुंचने के निर्देश दिए हैं। संवाद