फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरी मदन को बरेली में किया सम्मानित, परिवार में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में कानून व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने वाले 407 ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बरेली में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित करते हुए 1000 रुपये मानदेय में वृद्धि की घोषणा की। कार्यक्रम में ग्राम प्रहरी मदन को मुख्यमंंत्री ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसी दौरान थाना बिनावर पर नियुक्त ग्राम प्रहरी मदन पुत्र दर्शनलाल निवासी रफियाबाद की निस्वार्थ सेवा को बड़ी पहचान मिली है। मदन (55) ने श्रावण कांवड़ मास 2026 के दौरान 29 जुलाई से 28 अगस्त तक कस्बा बिनावर चौराहे पर दिन-रात रहकर कांवड़ियों की सेवा और साफ-सफाई में सराहनीय योगदान दिया था। उनकी इस कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए मंगलवार को बरेली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। अधिकारियों के अनुसार, बढ़ा हुआ मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा, जिससे उनका मनोबल और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें