फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरैया संरक्षण की ली शपथ

Tue, 29 Mar 2016 11:41 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
गौरैया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गालिब अली तालिब अली इंटर कॉलेज, सैदपुर में कार्यक्रम
विज्ञापन

कॉलेज की ओर से पेड़ों पर गौरैया के लिए घर लगाए गए
 गौरैया बचाओ अभियान अभी जारी है। सैय्यद गालिब अली तालिब अली इंटर कॉलेज सैदपुर में मंगलवार को गौरैया संरक्षण के लिए स्टाफ ने छात्रों को जागरूक किया। कॉलेज प्रशासन व प्रबंध समिति ने गौरैया के पालन पोषण संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने गौरैया संरक्षण की शपथ ली।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बताया कि अत्यधिक शहरीकरण के कारण गौरैया जो हमारे बचपन का साथी कहलाती थी, आज उसकी प्रजाति लुप्त हो रही है, क्योंकि उसके प्राकृतिक आवास व भोजन के स्रोत समाप्त हो रहे हैं। गौरैया बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक आवास व भोजन का प्रबंध करना जरूरी है। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं ने गौरैया संरक्षण के लिए शपथ ली। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति से हाजी शाहिद अली, सैय्यद मुजाहिद अली, सैय्यद फ़तेह अली, सैय्यद अदनान अली, प्रधानाचार्य दाऊद अली, गौरव, प्रियांशु, हिलाल अहमद, शिल्पी, कमल, मीना गुप्ता, अजहर, महफूज अली खान, विनोद शर्मा मौजूद रहे ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें