फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरैया संरक्षण के लिए जागरूक किया

Mon, 20 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
sparow - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विश्व गौरैया दिवस पर जागरूकता के लिए गोष्ठी
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से शहर के बीआईएमटी कॉलेज में विश्व गौरैया दिवस पर गौरैया के संरक्षण के लिए जागरूकता को गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएफओ समीर कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए गौरैया के संरक्षण को जरूरी बताया। इसके लिए सबसे प्रयास करने का आह्वान किया।
क्षेत्रीय वनाधिकारी सतेंद्र कुमार, पालीटेक्निक कॉलेज से प्रवक्ता  कन्हैया कुमार और अभिनव कुमार ने भी विचार रखे। इस अवसर पर एसडीओ ईश्वरी दयाल, दिनेश प्रकाश, वन दरोगा विजय शंखधार, वन रक्षक अशोक कुमार, कॉलेज के प्रबंधक अक्षज रस्तोगी, आशीष सिंघल प्राचार्य उमेश पाल सिंह, नियंत्रक ओमशंकर वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने ली संरक्षण की शपथ
कादरचौक।  विश्व गौरैया संरक्षण दिवस के अवसर पर प्राथमिक  स्कूल निधानपुरा और  कादरचौक में गोष्ठी के साथ ही बच्चों ने गौरैया  संरक्षण की शपथ ली।  प्रधानाध्यापक परमवीर दीवला ने कहा कि गौरैया का  संरक्षण हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इंसान की भेगवादी संस्कृति ने हमें  प्रकृति से दूर कर दिया  है। विज्ञान और विकास हमारे लिए वरदान साबित हुए  है लेकिन दूसरा पहलू यह  भी है कि यह एक चुनौती है। गौरैया एक घरेलू पक्षी  है। कादरचौक में दीपक  तिवारी दिव्य ने कहा कि मार्डन टेक्नोलॉजी ने भी  गौरैया का बहुत नुकसान  किया है। मोबाइल टॉवरों का रेडिएशन भी चिड़िया के  लिए खतरनाक है। जीवन शैली  का यह एक बदलाव है। जिसने हमें समाज से दूर किया  है। मगर सोचने वाली बात है  कि हमारे जीवन से चहचहाहट गायब हो रही है।  गौरैया को बचाने के लिए हमे  जागृत होना होगा। इस अवसर पर प्रधान राजपाल,  लता रानी, हरीशचंद्र, अजय,  दीक्षा, अर्चना आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें