फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिल्सी में तहसीलदार प्रभा सिंह को ज्ञापन देते लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और प्रदर्शनकारियों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिल्सी में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेताओं ने प्रशासन पर कार्यकर्ताओं को नगर के बदायूं रोड स्थित कैंप कार्यालय में नजरबंद करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सपा नगर अध्यक्ष कविंद्र सक्सेना, जिला महासचिव उदयवीर सिंह शाक्य सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे शांतिपूर्वक पैदल मार्च करते हुए तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन संबंधित अधिकारी को सौंपना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें कैंप कार्यालय पर ही रोक दिया।
इसके बाद तहसीलदार प्रभा सिंह और नायब तहसीलदार बदन सिंह कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां सपा नेताओं ने उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव उदयवीर सिंह शाक्य, नगर अध्यक्ष कविंद्र सक्सेना, प्रियेंद्र शाक्य, अखिलेश यादव, नन्हे लाल शाक्य, देवेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें