फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सपा व कांग्रेस के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट, शहर में विरोध मार्च निकाला

विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव को घर पर पुलिस ने नजर बंद कर ​दिया। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
बदायूं। दिल्ली में संसद मार्च के दौरान छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने शहर में प्रदर्शन किया। नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट सुमित सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित दोनों पार्टियों के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 50 पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट रहे। पुलिस ने मंगलवार रात और बुधवार को नजर बंद रखा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है। छात्रों छात्रों पर लाठीचार्ज निंदनीय है। छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। कहा कि छात्रों की जिंदगी से हुए खिलवाड़ और उनपर बरसी एक-एक लाठी का हिसाब होगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता छात्रों को इंसाफ दिलाने की लड़ाई में राहुल गांधी का अंतिम दम तक साथ देंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल यंग बिग्रेड व युवा कांग्रेस बदायूं के पूर्व जिलाध्यक्ष शफी अहमद को रात में ही अरेस्ट कर दिल्ली जाने से रोका गया।

सपा जिलाध्यक्ष को रात में कर लिया हाउस अरेस्ट
बदायूं। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव को पुलिस ने देर रात ही घर में नजर बंद कर दिया था। उनको कहना है कि जिस तरह की तानाशाही सरकार की ओर से की जा रही है, वह माफी के लायक नहीं है। वहीं, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मोतशाम सिद्दीकी दिल्ली जंतर मंतर पर अपने साथियों के साथ जाने के लिए निकल रहे, इसी बीच पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके अलावा वैभव उपाध्याय, नरोत्तम सिंह, अहमद परवेज, सुरेश पाल सिंह चौहान, अवधेश यादव, जावेद, डॉ शकील आदि भी घर में नजर बंद किए गए। संवाद
विज्ञापन


उसावां के सपा नेता भी किए हाउस अरेस्ट
उसावां। दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी नेताओं को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद विपक्षी नेताओं की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई। उसावां में विवेक मोहन पाल को उनके निजी आवास तक सीमित रखा। संवाद

अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में दिया धरना
बिसौली। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी और रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े आदेश के विरोध में बुधवार को सपा ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुरेंद्र कुमार को दिया। प्रदर्शन में सूरज सभासद, काजी शाहनवाज, भूपेंद्र दिवाकर, खजाना देवी मौजूद रहीं। परशुराम युवा मंच के जिलाध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय अपने भाई-बहनों के साथ दिल्ली जा रहे थे। रवाना होने से पहले ही चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंच गए। उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। संवाद

लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट
दबतोरी। क्षेत्र के ग्राम परसिया में सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष कुंवर सोमेश प्रताप चौहान अपने साथी के साथ दिल्ली जा रहे थे। जानकारी मिलने पर आनन-फानन में दबतोरी चौकी पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई और उन्हें कार्यकर्ताओं के साथ नजर बंद कर लिया गया। संवाद

सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव को घर पर पुलिस ने नजर बंद कर दिया। स्रोत पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें