फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के गढ़ में भाजपा का मंत्र फूंकेंगे मोदी

Sat, 04 Feb 2017 11:30 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
11 को बदायूं में दातागंज तिराहा पर होगी जनसभा, भाजपाई जुटे
विज्ञापन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को बदायूं में जनसभा को संबोधित करने आएंगे। उनके कार्यक्रम को प्रधानमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद शनिवार को भाजपाइयों ने जनसभा के लिए तैयारी शुरू कर दी। 
विज्ञापन

बदायूं में मोदी की जनसभा दातागंज तिराहा पर मैदान में होगी। शनिवार को यहां पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने पार्टी नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल जाकर देखा। अशोक कटारिया के साथ चित्रकूट से सांसद सीपी जोशी और युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव भी पहुंचे। इस मौके पर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी वागीश पाठक, पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल  वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला प्रभारी कुंवर  महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह, हरप्रसाद सिंह पटेल, चेयरमैन  दातागंज राजीव गुप्ता, जिला महामंत्री शरदेंदु पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें