पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी
- फोटो : संवाद
इस नंबर पर करें साइबर अपराध की शिकायत
कार्यक्रम में सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं या साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करें। समय पर शिकायत करने से धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
यातायात प्रभारी आरएल राजपूत ने युवाओं को वाहनों को चलाने में सावधानी बरतने की बात कही। कहा कि सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. राकेश जायसवाल, डॉ. सारिका शर्मा आदि मौजूद रहे।