फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं ने कहा, योगी सरकार फेल

Thu, 04 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
विज्ञापन
सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सपा नेताओं ने कहा, योगी सरकार फेल
विज्ञापन

-शहर में छह सड़का पर लगाया गया सदस्यता कैंप
बदायूं। समाजवादी पार्टी की ओर से शहर के छह सड़का पर लगाए गए सदस्यता कैंप में कई लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इतने कम समय में ही उत्तर प्रदेश की जनता का वर्तमान भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है। प्रदेश की योगी सरकार भी केंद्र की मोदी सरकार की तरह फेल साबित हुई है। थानों और सरकारी दफ्तरों में जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जनता परेशान हैं।
विज्ञापन

कैंप में पार्टी जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि पूरे जिले में लोगों को सदस्यता में बढ़चढकर हिस्सा लेना चाहिए। सदर के पूर्व विधायक आबिद रजा ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता को किसी तरह से भी मायूस होने या डरने की जरूरत नहीं है। अगर किसी का राजनीतिक कारणों से उत्पीड़न किया गया तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर बलवीर सिंह यादव, ओमवीर यादव, अवधेश यादव, राहत चौधरी, अफसर हुसैन, मोहतशाम सिद्दीकी, विपिन यादव, भोला, आमिर, सोहराब, परवेज, अबरार, गुड्डू अली, फिरोज अंसारी, शहबाज हुसैन, देवेंद्र सिंह, सतीश पंडित, हिफजुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें