फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई साईं बाबा की पालकी

Thu, 04 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
विज्ञापन
साईं बाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई साईं बाबा की पालकी
विज्ञापन

श्री मां दुर्गा भक्त मंडली और श्री साईं बाबा भक्त मंडली की ओर से गुरुवार को मोहल्ला कूंचापांडे में समाधि बाबा शिव मंदिर पर साईं बाबा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के तृतीय दिन पूजा अर्चना की गई। साईं बाबा की पालकी निकाली गई।
पंडित प्रवीण महाराज ने हवन में सर्वदेवों की आहुति देकर साईं पालकी शोभायात्रा का शुभारंभ किया। समाधि बाबा शिवमंदिर से प्रारंभ हुई पालकी सराय, आर्य समाज, सुभाष चौक, पुराना बाजार सराफा बाजार, टिकटगंज होते हुए मंदिर पर ही विसर्जित हुई। साईं पालकी शोभायात्रा में मां काली का अखाड़ा, दुर्गा मां, राधा कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इसके पश्चात र्साइं बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विनोद सक्सेना, अमन शर्मा, दीपमाला गोयल, भगवानदास, नीरू सक्सेना, राममोहन सक्सेना, प्रेमपाल शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, अजीत शंखधार, सोनिया रस्तोगी, हर्षित, सोनाली सक्सेना, शुभी सक्सेना, मेघा, संजय सक्सेना, प्रमोद शर्मा, सतीश शर्मा, बदनपाल सिंह, अशोक गुप्ता, पंकज सक्सेना, ऋषि रस्तोगी, इंदु, संतोष शर्मा, मनोज जौहरी आदि का सहयोग रहा। वहीं शहर के शक्तिपीठ नगला मंदिर तथा मोहल्ला चौबे स्थित प्राचीन देवी मठिया मंदिर में जानकी नवमी सीता जयंती के उपलक्ष्य में विशेष पूजा अर्चना की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें