बिल्सी में मुलायम सिंह यादव की जंयती मनाते सपा कार्यकर्ता। संवाद
बिल्सी/बदायूं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की जयंती शनिवार को मनाई गई। बिल्सी के आर्य समाज रोड पर स्थित पूर्व विधायक हाजी मुसर्रत अली उर्फ बिट्टन की कोठी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और केक काटकर उनकी जयंती मनाई। पूर्व विधायक ने कहा कि मुलायम सिंह यादव भारतीय राजनीति के प्रखर नेता थे, जिन्होंने हमेशा किसानों, गरीबों और पिछड़ों की आवाज को बुलंद किया। शहर में पूर्व मंत्री आबिद रजा के आवास पर सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेता जी के चित्र पर माला अर्पित कर उन्हें स्मरण किया।
इस मौके पर अखिलेश यादव, फैजान राइन, शामेअली खान, कवींद्र सक्सेना, मुनेंद्र सिंह, डॉ. देवेंद्र यादव रहे। संवाद
बिल्सी में मुलायम सिंह यादव की जंयती मनाते सपा कार्यकर्ता। संवाद