फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सपा जिलाध्यक्ष पर वरिष्ठों की अनदेखी का आरोप, प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत

विज्ञापन
होटल में प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद पूर्व मंत्री, विधायक व अन्य। स्रोत सपा
विज्ञापन
बदायूं। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के खिलाफ पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत की है। उन्होंने जिलाध्यक्ष पर वरिष्ठों की अनदेखी करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया है। इसको लेकर कई नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष की बंद कमरे में एक घंटे बैठक चली।
विज्ञापन

एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शुक्रवार की रात करीब 11 बजे शहर आ गए थे। उसके बाद पूर्व मंत्री आबिद रजा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बिट्टन, प्रेमपाल सिंह यादव, दातागंज के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कैप्टन अर्जुन सिंह, महानगर अध्यक्ष फरहत अली के साथ बैठक हुई। बंद कमरे में हुई बैठक में सभी अपनी बात रखी। पार्टी सूत्रों के अनुसार कई नेताओं ने जिलाध्यक्ष की शिकातय की। बताया कि जिलाध्यक्ष का सत्ता के नेताओं से अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हैं। इस वजह से वह सत्ता के विरोध में कोई मुद्दा नहीं उठाते।
आरोप लगाया कि वह वरिष्ठों की अनदेखी करते है। वह जनाधार विहीन हैं। इसलिए कार्यालय में जनता नहीं जाती है। पुराने और वफादार कार्यकर्ताओं को अपमानित किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 में जिलाध्यक्ष को बदायूं लोकसभा का इलेक्शन एजेंट था, लेकिन चुनाव वाले दिन वह एक भी बूथ पर नहीं गए। उनकी बैठक में 20 लोग ही आते हैं। उनके दो-चार लोग ईद-गिर्द देखे जाते हैं। वह खुलेआम सत्ता के नेताओं के साथ फोटो खिंचवाते हैं। इससे गलत संदेश जाता है।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक बंद कमरे में चली बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिले में पार्टी का विरोध नहीं है। केवल आशीष यादव का व्यक्तिगत विरोध है। वहीं, जिलाध्यक्ष का कहना है कि शिकायत के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। मैं पार्टी के प्रति वफादार हूं।
-
भाजपा की नफरत की राजनीति बेनकाब : श्यामलाल पाल

बदायूं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये पार्टियां संविधान विरोधी एजेंडे पर काम कर रही हैं। भाजपा देश को पाठशाला (स्कूल) पर नहीं मधुशाला (शराब की दुकान) पर चलाना चाहती है। यहीं वजह है कि देश में पाठशाला बंद करवा रहे हैं और कंपोजिट मधुशाला खोल रहे हैं।
शहर के होटल में प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शिक्षा और विकास पर बात नहीं करती, बल्कि समाज को बांटने और नफरत फैलाने का काम कर रही है। वहीं, तीन विधायकों को पार्टी से निकाले जाने पर कहा कि ये वहीं लोग हैं। जो अब भाजपा में मंत्री बनेंगे, क्योंकि उनका असली एजेंडा सपा को छोड़ना और सत्ता के लालच में संविधान विरोधी ताकतों से हाथ मिलाना था। श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा के लोग सनातनवाद और नमाजवाद जैसे मुद्दों पर राजनीति कर रहे हैं। जबकि असली मुद्दे शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय को दरकिनार कर दिया गया है। कहा कि भाजपा सिर्फ नफरत की राजनीति कर रही है, लेकिन सपा अब देश को और संविधान को बचाने की मुहिम में जुटी है। उन्होंने कहा कि अब पीडीए वर्ग के लोग भाजपा की सच्चाई समझ चुके हैं और वे सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए लामबंद हो रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अलापुर रोड स्थित संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस को संबोधित किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना यासीन उस्मानी, जिलाध्यक्ष आशीष यादव, विधायक ब्रजेश यादव, हिमांशु यादव, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा, उदयवीर सिंह शाक्य, सुरेश पाल सिंह चौहान, फखरे अहमद शोबी, रजनीश गुप्ता, सुनीता पाल, रचित गुप्ता, संतोष कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।

होटल में प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद पूर्व मंत्री, विधायक व अन्य। स्रोत सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें