फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं की सभा में मौजूद तीन बेसिक शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बृहस्पतिवार को मैरिज लॉन में सपा नेताओं के साथ सभा के मामले में बीएसए ने वीडियो फुटेज के आधार पर तीन बेसिक शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं चिह्नित किए गए करीब 50 शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का मानदेय रोक दिया है।
विज्ञापन

शहर के बाहर अलापुर रोड के पूनम लॉन में सपा नेताओं के साथ सभा करना बेसिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को भारी पड़ गया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से वीडियो फुटेज के आधार पर वहां मौजूद शिक्षामित्रों, अनुदेशकों की पहचान की गई। इनमें विभाग ने करीब तीन बेसिक शिक्षकों निर्भान सिंह, अमित यादव, अरविंद यादव को निलंबित करते हुए 50 शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय रोक दिया।
सूत्रों का कहना है कि आगामी सत्र में इनका नवीनीकरण न हो सके, इसको लेकर पत्रावली डीएम को भेजी जा रही है।
बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को कई दिन पहले बता दिया गया था कि शासकीय क्रियाकलापों से जुड़े ये लोग राजनीति मंच को साझा नहीं करेंगे और न ही राजनीतिक लोगों को अपने किसी कार्यक्रम में बुलाएंगे। इसके बावजूद यह लोग राजनीति वाले कार्यक्रम में गए। ऐसे में इन सभी चिह्नित कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि इस मामले में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, सपा के शहर प्रत्याशी हाजी रईस, सपा नेता फखरे अहमद शोबी समेत 37 लोगों को नामजद करते हुए और 500-600 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और कोरोना अधिनियम के तहत पहले ही रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें