फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला पर डुबकी लगाकर लिया मां गंगा का आशीर्वाद

विज्ञापन
उसहैत क्षेत्र के अटेना घाट पर उमड़ी स्नाना​र्थियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
उझानी। ज्येष्ठ दशहरा पर गंगाघाट एक बार फिर आस्था से सराबोर हो उठा। बदायूं समेत आसपास जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पुरोहितों से मंत्रोच्चार कराकर घाट पर पूजा-अर्चना की। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के डुबकी लगाकर मां गंगा से आशीर्वाद लेने की संभावना पुलिस-प्रशासन ने जताई है।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला बुधवार तड़के करीब पांच बजे से शुरू हो गया। बाइक, कार, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रेन आदि से घाट पर दोपहर बाद तक पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू किया तो बदायूं और कासगंज जिले के छोर वाले चारों घाट गंगा मइया के जयकारों से गूंज उठे।
श्रद्धालुओं की सर्वाधिक संख्या कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर नजर आई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। इसके बाद पूजा-अर्चना का दौर गंगा स्नान समाप्त होने तक चलता रहा। गंगा स्नान करने वालों में बदायूं जिले के अलावा कासगंज, बरेली, हाथरस, एटा, मथुरा, आगरा आदि के श्रद्धालु भी शामिल रहे।
विज्ञापन

गंगा स्नान को पहुंचे कई परिवार के लोगों ने घाट पर ही धार्मिक अनुष्ठान भी कराए। बच्चों के मुंडन संस्कार भी हुए। भंडारे भी कराए गए। घाट के पास ही लगे मेला में खासकर महिलाओं ने रोजमर्रा इस्तेमाल के सामान की खरीदारी की। बच्चों ने खेलकूद और तमाशों का लुत्फ उठाया। खानपान के ठेलों और दुकानों पर भी भीड़ रही।
एसपी (ग्रामीण) डॉ. ह्देश कठेरिया ने बताया कि दोपहर बाद तक करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के गंगा स्नान करने का अनुमान है। पुलिस और प्रशासन की ओर से घाट पर सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। वहीं कछला नगर पंचायत प्रशासन ने भी घाट पर ही अस्थायी कैंप कार्यालय बनाया है।





अटैना व भुंडी गंगा घाटों पर रही स्नानार्थियों की भीड़


उसहैत। अटैना व भुंडी गंगा घाट पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने नगर के कालसेन बाबा मंदिर में पूजा पाठ किया, मुराद मांगी। मान्यता है कि गंगा स्नान का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए बाबा के दर्शन करते हैं। इस मौके पर नगर में जगह-जगह शरबत वितरण भी किया गया। दान-पुण्य का क्रम चलता रहा। प्रमुख गंगा घाटों पर पुलिस की भी तैनाती रही। संवाद

उसहैत क्षेत्र के अटेना घाट पर उमड़ी स्नानार्थियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें