फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक दिन की महिला थानाध्यक्ष बनीं सोनी शर्मा

विज्ञापन
एक दिन की थानाध्यक्ष बनी सोनी शर्मा महिलाओं की समस्या को सुनती हुई। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को महिला थाना में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के तहत पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज आर्य समाज में 10वी की छात्रा सोनी शर्मा पुत्री तारा चंद्र निवासी कल्याण नगर गली नंबर पांच काो एक दिन के लिए महिला थाने का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने थाने पर आन वाली महिलाओं की समस्याओं सुना और उनका निस्तारण भी कराया।
छात्रा सोनी शर्मा से महिला थाने के दैनिक कार्यों का संपादन कराया गया। महिला संबंधित शिकायतों की सुनवाई की और शिकायत निवारण की प्रक्रिया की जानकारी दी। थाना क्षेत्र का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान महिला सुरक्षा उपायों के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

छात्रा को पुलिस कार्यप्रणाली, थाने में पंजीकृत प्रकरणों की सुनवाई व निस्तारण की प्रक्रिया तथा जनसहभागिता की भूमिका से अवगत कराया गया। महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति फेस 5.0 का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस प्रकार के नवाचार कार्यक्रमों से छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होता है और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित थाना स्तर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें