फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

विज्ञापन
दहगवां जागरण में सजा माता का दरबार। संवाद
विज्ञापन
दहगवां। नगर पंचायत दहगवां में नवरात्र के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार की रात माता के जागरण का आयोजन हुआ। इसमें बिसौली से आई जागरण टीम ने भक्तों का मन मोह लिया। माता के भजनों को सुन दरबार में श्रद्धालु झूम उठे। प्रभातफेरी के बाद आयोजित हुए देवी जागरण में प्रख्यात भजन गायक मुरादाबाद से आए योगेश ने अपनी मधुर आवाज में भजन गाकर भक्तों का मन मोह लिया। बबराला से आईं साक्षी और गौरी ने तेरे दरबार में खुशी मिलती है... भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। जागरण के दौरान श्रीगणेश, शंकर-पार्वती, मां काली, मां दुर्गा सहित कई झांकी भी प्रस्तुत की गईं। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, मयंक गुप्ता, नमित गुप्ता, रिंकू गुप्ता, अतुल गुप्ता, बब्लू शाक्य, हिरदेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें