फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पहले पत्नी को घर से निकाला, फिर ससुराल आए दामाद ने ससुर को मारी गोली, हालत नाजुक

Mon, 03 Aug 2026 11:28 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में अपनी ससुराल आए युवक ने सोमवार सुबह अपने ससुर राजाराम (62) को गोली मार दी। गोली आंख के नीचे लगी, जिससे राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ ले जाया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित के घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में पत्नी को बुलाने ससुराल आए युवक ने अपने ससुर को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन अलीगढ़ ले गए हैं। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और घटना की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


आरोपी ने पत्नी को निकाल दिया था घर से 
थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम रदनौल अजीजपुर निवासी राजाराम (62 वर्ष) ने अपनी बेटी पूजा की शादी करीब 12 साल पहले संभल जिले के गांव कमालपुर निवासी चंद्रभान से की थी। पूजा की मां कलावती ने बताया कि दो माह पूर्व उनकी बेटी को दामाद ने घर से निकाल दिया था, जिसके बाद उसके पिता उसे घर ले आए, तब से बेटी मायके में रह रही थी। 

आंख के नीचे लगी गोली 
सोमवार की सुबह करीब सात बजे दामाद घर आया और किसी बात को लेकर ससुर से विवाद हो गया। जिसके बाद चंद्रभान ने तमंचे से ससुर को गोली मार दी। गोली आंख के नीचे लगी, जिससे राजाराम वहीं गिर गए। आरोपी मौके से भाग गया। परिजन राजाराम को लेकर दहगवां सीएचसी पहुंचे, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें