उझानी। बेटी को ससुराल पहुंचाने गए दंपती से दामाद ने मारपीट की। आरोपियों ने दंपती की कार में तोड़फोड़ भी कर दी। मामला शुक्रवार शाम का है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर किशनपुर निवासी देवेंद्र की बेटी रचना की ससुराल बुटला दौलत में है। रचना को ससुराल पहुंचाने के लिए देवेंद्र और उनकी पत्नी कार से बुटला गए। आरोप है कि इस दौरान दामाद देशराज से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद देशराज और उसके परिजनों ने देवेंद्र समेत उनकी पत्नी को पीट दिया।
पड़ोस के लोगों ने हस्तक्षेप कर उन्होंने समझाने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी नहीं माने। देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। इससे कार के शीशे चकनाचूर हो गए। पुलिस ने देशराज, उसके पिता प्रेमचंद्र और ऐबरन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद