बाजार से लौट रहे थे दिनेश
शुक्रवार दोपहर दिनेश घरेलू सामान खरीदने खितौरा की बाजार आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे वह बाइक पर सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। खितौरा गांव से निकलकर रास्ते में सुधीर, उसके भाई सुनील और बहनोई ने बुलेट से आकर उन्हें घेर लिया और तमंचे निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें- संतान न होने पर बहू से दरिंदगी: ससुर ने बंधक बनाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म, बेटे का करा दिया दूसरा निकाह
दिनेश को तीन गोलियां लगी हैं, जिससे दिनेश बाइक समेत जमीन पर गिर गए। हमला करते देखकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। इससे तीनों हमलावर खुद को घिरता देखकर मौके पर बुलेट मोटरसाइकिल और दो तमंचे छोड़कर भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस और सीओ चंद्रपाल सिंह पहुंचे।