फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: महाराणा प्रताप चौक के समर्थन में आए रमेशानंद गिरि, क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों से की बात

Fri, 23 Jun 2023 05:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

रमेशानंद गिरि ने कहा कि चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा को लेकर काफी पहले से कवायद चल रही है। मंत्री से लेकर डीएम तक भरोसा दिला चुके हैं। इसलिए किसी को भी महाराणा प्रताप की प्रतिमा की स्थापना का विरोध नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
इसी चौक को लेकर है विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी में बरेली-मथुरा हाईवे स्थित बाईपास मोड़ पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा और चौक के निर्माण के समर्थन में शुक्रवार को गाजियाबाद से जूना अखाड़े के संत रमेशानंद गिरि यहां पहुंचे। उन्होंने प्रस्तावित चौक पर पहुंचकर पहले बोर्ड देखा, फिर फूलमाला भी अर्पित की। क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों से बातचीत के बाद उन्होंने हिंदू राष्ट्र की वकालत करते हुए चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाए जाने पर जोर दिया।

विज्ञापन


रमेशानंद गिरि का वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। धर्म की रक्षा के लिए जयकारे भी लगाए गए। उन्होंने प्रस्तावित चौक के हालत पर गौर करने के बाद महासभा के पदाधिकारी के निवास पर बैठक में इसे लेकर मशविरा भी किया। उन्होंने कहा कि देश हिंदू राष्ट्र बनने की ओर है। इसके लिए सभी को एकजुट रहना होगा। 

ये भी पढ़ें- Shahjahanpur Accident : वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत पांच की मौत, एक साल की बच्ची घायल
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा को लेकर काफी पहले से कवायद चल रही है। मंत्री से लेकर डीएम तक भरोसा दिला चुके हैं। इसलिए किसी को भी महाराणा प्रताप की प्रतिमा की स्थापना का विरोध नहीं करना चाहिए। इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह, ओमप्रकाश चौहान, विनोदपाल सिंह, अंकित चौहान, जयपाल सिंह, अनमोल सिसोदिया, अलंकार सोलंकी, योगेश प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

किस आधार पर दी अनुमति ?

बरी वाले बाईपास पर अशोक महान सेवा समिति की ओर से पंचशील परिवर्तन चौक के लिए लोक निर्माण विभाग खंड- दो के अधिशासी अभियंता के जरिये दिसंबर-22 में सशर्त अनमुति प्रदान किए जाने लेटर वायरल हो चुका है। लेटर को प्रशासनिक अफसरों ने भी गंभीरता से लिया है। 

ये भी पढ़ें- कृष्ण भक्त शहनाज की कहानी: पूजा करने पर शौहर ने दिया तलाक, पवन ने थामा हाथ; हिंदू रीति-रिवाज से लिए फेरे

शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे एसडीएम सदर एसपी वर्मा और सीओ शक्ति सिंह अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे लेकर मशविरा भी किया। अफसरों ने अनुमति किस आधार पर प्रदान की गई है, इस पर विभागीय स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अब अधिशासी अभियंता को हकीकत स्पष्ट करनी है।
 
विज्ञापन

प्रस्तावित चौक तक पहुंचे रमेशानंद 

गाजियाबाद से स्वामी रमेशानंद गिरि के आगमन को लेकर कोतवाली पुलिस की ओर से शुक्रवार तड़के से ही इस रणनीति को अंतिम रूप दे दिया गया कि वह चौक की बजाय किसी और स्थान पर क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लें। 

इसी सिलसिले में पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी आ गए। महासभा के पदाधिकारियों को भी रजामंद कर लिया गया। महासभा के जिला उपाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने बताया कि गिरि महाराज की मौके पर देखने की इच्छा थी, इसलिए वह बिना भीड़भाड़ के पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें