फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे से बंद कराए कुछ कट, कई जगह से आवागमन जारी

विज्ञापन
निर्माणधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर बनकोटा गांव के पास बने कट पर बंद कराया गय आवागमन। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेहड़िया। गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को हुए हादसे में दो सराफा व्यापारियों की मौत हो चुकी है। इसके बाद अब एक्सप्रेसवे कुछ जगहों पर बने कट को बंद करवा दिया गया है। जबकि कई जगहों से अभी भी वाहनों का बेरोकटोक आवागमन जारी है।
विज्ञापन

बनकोटा गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर बने कट को आवागमन के लिए सोमवार को बंद करवा दिया गया है। यहां एक जगह से सड़क को नहीं बंद किया गया है। इससे वाहनों का आवागमन हो रहा है। वहीं बिनावर से एक किलोमीटर दूरी पर बरेली-बदायूं हाईवे से जुड़ने के लिए घटपुरी रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेस-वे पर एक गोलचक्कर बनाया गया है।
इसी रास्ते से होकर वाहन सीधे एक्सप्रेसवे पर चढ़ रहे हैं। एक्सप्रेसवे का काम प्रगति पर है। कई स्थानों पर निर्माण सामग्री, मशीनें और श्रमिक मौजूद रहते हैं। ऐसे में बिना रोक-टोक तेज रफ्तार से गुजरते वाहन हर वक्त किसी नए हादसे को न्योता दे रहे हैं। लेकिन यहां अभी आवागमन पर रोक नहीं लग सकी है। स्थानीय लोगों ने इस इलाके में भी एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाए जाने की मांग की है।

निर्माणधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर बनकोटा गांव के पास बने कट पर बंद कराया गय आवागमन। संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें