फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किसी बस में फर्स्ट एड किट नहीं तो किसी में नहीं सिलिंडर

Mon, 18 May 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बदायूं डिपो की बस में नही है फर्स्ट एड किट । संवाद
विज्ञापन
बिसौली। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन निगम की ओर से लापरवाही की जा रही है। इसका अंदाजा बसों की बदहाल सुरक्षा व्यवस्थाओं से लगाया जा सकता है। बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए फर्स्ट एड बॉक्स मौजूद नहीं है और न ही अग्निशमन सिलिंडर की समुचित व्यवस्था है। ऐसे में किसी भी दुर्घटना या आपदा की स्थिति में यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है।
विज्ञापन


बदायूं डिपो की बस संख्या यूपी 78 एलएन 1279 की पड़ताल की गई तो बस में अग्निशमन गैस सिलिंडर तो मौजूद था। लेकिन, फर्स्ट एड बॉक्स नहीं था। यह बस बदायूं-बिसौली-मुरादाबाद मार्ग पर चलती है। कौशांबी डिपो की यूपी 78 एफएन 5441 बदायूं-बिसौली-चंदौसी- कौशांबी मार्ग पर चलने वाली बस में न तो अग्निशमन सिलिंडर था और न ही फर्स्ट एक बॉक्स मौजूद था। चालक-परिचालक से पूछने पर वह परेशान होते दिखे। पीतल नगरी डिपो की बस संख्या यूपी 78 एलटी 8561 और यूपी 27 टी 9340 में भी फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिला। यात्री राजेश ने बताया कि बसों में फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन सिलिंडर जैसी मूलभूत सुविधाएं न होना बड़ी लापरवाही दर्शा रहा है। साहू सावेंद्र ने बताया कि बसों में रोजाना महिलाएं और बच्चे सफर करते हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है।


वर्जन-
वर्कशॉप से बस निकलने से पहले बस में अग्निशमन सिलिंडर और फर्स्ट एड किट चेक की जाती है। बिना किट के गाड़ी बाहर नहीं जाती है, ऐसा कहीं है तो उसको ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- राजेश पाठक, एआरएम

बदायूं डिपो की बस में नही है फर्स्ट एड किट । संवाद

बदायूं डिपो की बस में नही है फर्स्ट एड किट । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें