फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: आश्वासन पाकर फिर लौटे फरियादी

विज्ञापन
गुड्डी देवी
विज्ञापन
बदायूं। जिलेभर की तहसीलों में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिला स्तरीय समाधान दिवस डीएम की अध्यक्षता में सदर तहसील में हुआ। यहां पर तमाम ऐसे फरियादी पहुंचे, जिन्हें एक बार आश्वासन मिला और वह निराश होकर लौट गए। उनसे फिर से एक बार जांच कराने की बात अधिकारियों ने कहीं।
विज्ञापन

सदर तहसील में दोपहर 12 बजे पहुंची बसोमा उझानी निवासी ओमवती ने बताया कि पड़ोसियों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस वजह से उनका निकास बंद है। पिछली बार समाधान दिवस में शिकायत दे गए थे, लेकिन अभी तक उसमें कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। वह 100 रुपये खर्च करके आई थीं। लाही फरीदपुर निवासी गुड्डी ने बताया कि गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा किया हुआ है। इस वजह से उन्हें आवाजाही में परेशानी होती है। दो बार पहले भी तहसील दिवस में शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन जांच करने कोई नहीं आया। इसी तरह उझानी की निर्मला रोली ने डीएम अवनीश कुमार को बताया कि गांव के दबंग ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। डीएम ने जांच कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि पिछले शनिवार को भी शिकायत कर चुके हैं। कब्जेदारों की पुलिस में अच्छी पहचान होने की वजह से पुलिस ने उन पर कार्रवाई की थी।

आंगनबाड़ी भर्ती में गड़बड़ी का आरोप
सलारपुर ब्लॉक के कुसौना निवासी मंजू रानी ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि ग्राम सभा टिटौली में आंगनबाड़ी की जगह काफी समय से खाली चल रही थी। अधिकाारियों ने सांठगांठ करके कम अंक लाने वाली महिला का चयन कर दिया। मंजू का कहना है कि उनके नंबर सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने अधिकारियों पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

-
फोटो-26
बिल्सी के तहसील सभागार में एसडीएम रिपुदमन सिंह ने जनता की शिकायतों का सुनी। इस दौरान 50 शिकायती पत्र आए। उसमें से तीन शिकायतों का मौके पर निराकरण कर दिया गया। शेष सभी शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों के लिए प्रेषित कर दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। इस मौके पर तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह, नायब बदन सिंह यादव, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, बीडीओ शैली गोविल, फूड इंस्पेक्टर शाहबुद्दीन अली, प्रदीप सक्सेना, विनोद कुमार सिंह, हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

गुड्डी देवी

गुड्डी देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें