सभी बच्चों को मिली नौकरी
मनीषा ने एनएमएसएन दास कॉलेज से बीकॉम किया और मथुरा से जीएलए किया। उसे मुंबई की एक प्राइवेट बैंक में प्रबंधक की नौकरी मिल गई। निमिषा ने बीकॉम, एमकॉम की पढ़ाई करके बीएड किया। वह सरकारी स्कूल में शिक्षक बन गई। तीसरी बेटी बीटेक के बाद बेंगलुरु की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन गई।
बेटा दीपांशु गुप्ता लखीमपुर के कॉलेज से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके कानपुर की एक फर्टिलाइजर कंपनी में जूनियर केमिकल इंजीनियर के पद पर तैनात है। चारों बच्चों को नौकरी मिलने से आज महेशचंद्र गुप्ता काफी खुश हैं। कहते हैं कि उन्होंने अपने पिता होने का फर्ज निभाया। उन्हें खुशी है कि उनके बच्चों ने उनकी मेहनत को समझा और ठीक से पढ़ाई की।
मार्च में की बड़ी बेटी की शादी
महेश चंद्र गुप्ता ने इसी साल मार्च में अपनी बड़ी बेटी मनीषा गुप्ता की शादी की थी। अभी उनकी दो बेटियां और एक बेटा शादी को है। महेश चंद्र गुप्ता कहते हैं कि अब उन्हें अपने बच्चों की शादी की चिंता नहीं है। सब बच्चे कमा रहे हैं। अब उनकी शादी भी हो जाएगी।