फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी की फंदे से लटकने से मौत, दहेज हत्या का आरोप

Fri, 11 Sep 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
नीतू की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उझानी। श्रीनारायणगंज मोहल्ले में रामलीला मैदान के पास रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर विशाल साहू की पत्नी नीतू (34) की बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की खातिर हत्या कर शव फंदे से लटकाया दिया गया। आरोपी ससुराल वाले घटना के बाद से घर में ताला डालकर लापता हैं।
विज्ञापन

कासगंज में सोरों के गेट के पास जयरामनगर मोहल्ले के विनोद कुमार की बेटी नीतू की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। नीतू के मामा जगमोहन साहू ने पुलिस को बताया कि विशाल और उसके परिजन पहले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे हरियाणा के गुरुग्राम में फ्लैट दिलाने के लिए मायके से रुपये लाने की मांग करते थे। नीतू के बताने पर मायके पक्ष के लोगों ने उझानी आकर पंचायत भी की, लेकिन आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
आरोप है कि नीतू की पहले पिटाई की गई, फिर उसे फंदे से लटका दिया गया। हालांकि ससुराल के लोग नाजुक हालत में उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भी पहुंचे, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही खिसक गए। मां समेत परिवार के लोगों ने घटना में नीतू के पति समेत परिवार के चार लोगों को शामिल बताया है। सूचना के बाद पुलिस आरोपियों के घर भी गई, लेकिन दरवाजे पर ताला लटका मिला। पुलिस ने रात में ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कराए। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



कलह की यह भी वजह
- नीतू के दो साल के बेटे के जन्मदिन को लेकर दो-तीन दिन बाद पारिवारिक कार्यक्रम होना था। कार्यक्रम में किसे बुलाया जाना है और किसे नहीं, इसे लेकर कलह का माहौल भी बन गया था। बताते हैं कि नीतू ने खर्चे में भी सहयोग करने का भरोसा दिलाया, लेकिन फिर भी कलह होती रही। इसके बाद क्या हुआ... मायके पक्ष के लोगों के अलावा आरोपी पक्ष से कोई भी कुछ बताने को पुलिस के सामने नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि विशाल की जॉब छूटने के बाद घर में आर्थिक तंगी थी।
विज्ञापन

नीतू की फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें