पिपरौल गांव में गंगा किनारे के जाहर पीर बाबा के निर्माणाधीन मंदिर में पहुंचे नाग देवता। स्रोत-ज
बदायूं। कछला क्षेत्र के पिपरौल गांव में गंगा किनारे जाहर पीर बाबा के निर्माणाधीन मंदिर के एक कोने में शुक्रवार शाम करीब तीन बजे नाग देवता आकर बैठ गए। नाग देवता को 47 घंटे एक ही स्थान पर बैठे रहने को लोगों ने चमत्कार माना और मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंच गए। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग नाग देवता के दर्शन करने पहुंचे।
मंदिर के पुजारी ओमकार सक्सेना का दावा है कि नाग देवता नवमी के दिन शाम 3:00 बजे आ गए थे, तब से दर्शन दे रहे हैं। लोग नाग देवता की सुबह से ही पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं। दूध पिलाने के साथ पैसे भी चढ़ा रहे हैं। पुजारी ओमकार सक्सेना ने बताया कि 2016 में भी नाग देवता ने महुआ के पेड़ के नीचे दर्शन दिए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद