फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव शृंखला बनाकर नशे के विरुद्ध ली शपथ

Mon, 19 Jan 2015 07:53 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन ‘नशा मुक्त पर्यावरण, स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में शृंखला बनवाकर छात्राओं को नशे के खिलाफ खड़े होने और इसे जड़ से उखाड़ फेंकने की शपथ दिलाई। इसके बाद पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


मानव शृंखला बनाने में अध्यापकों ने भी सहयोग दिया। प्रधानाचार्य डॉ. अमलेश गुप्ता ने नशे के दुष्परिणामों पर चर्चा की। कहा, नशा मानव शरीर को अंदरूनी क्षति और मानसिक क्षति पहुंचाती है। एबीवीपी के पारस गुप्ता ने कहा कि नशा मानव को ही नहीं बल्कि देश को भी खोखला कर रहा है।

लिहाजा इसे खत्म करने के साथ लोगों को जागरूक करना होगा। जिला संयोजक सहदेव सागर ने कहा कि देश में बाहरी सीमा से नशा की तस्करी जोरों पर चल रही है। इससे देश के युवा प्रभावित हो रहे हैं। कार्यक्रम के उपरांत एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्त पर्यावरण युक्त स्वच्छ भारत अभियान के तहत काफी संख्या में एकत्र होते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


इस मौके पर अंकुश गुप्ता, अमन जोशी, अमित कुर्मी, कपिल जोशी, माइकल, अंशुल जोशी, अनिल, विक्की, रामबाबू, मोहित सक्सेना, समीर वर्मा, शिवकुमार, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें