फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्काउट भवन में लगी स्मार्ट चौपाल, मीटर के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
चौपाल में मौजूद उपभाेक्ता व विभाग के अ​धिकारी व कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। स्काउट भवन में मध्यांचल वन इंफ्रा की ओर से शुक्रवार को स्मार्ट चौपाल का आयोजन किया गया। शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इस दौरान उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों और शंकाओं का निदान किया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि उपभोक्ता एवं बिजली निगम के बीच में पारदर्शिता होनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं काे कोई संदेह न रहे। उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि मेरे पास एक उपभोक्ता स्मार्ट मीटर तेज चलने की शिकायत लेकर आई थीं, मैंने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उनके घर पर चेक मीटर लगाएं।
जब चेक मीटर लगा तो पता चला कि स्मार्ट मीटर और चेक मीटर की रीडिंग एक समान ही है। ऐसे कई प्रमाण हैं, जिनसे सिद्ध होता है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता के हित में है। शंका का समाधान करते हुए कहा कि यह तेज नहीं चलते हैं। बोले, यदि आपको बिजली संबंधी किसी भी तरह की शिकायत या समस्या हो तो आप सीधे 1912 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन


पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट मीटर बिजली चोरी रोकने का सशक्त माध्यम है। हमारा सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि अपने घरों व प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगवाएं। इससे आपको बार-बार बिजली निगम के दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आप यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप के माध्यम से घर बैठे, रिचार्ज और बिल का भुगतान कर सकते हैं। अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने कहा कि यह योजना न केवल बिजली वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाएगी, बल्कि बिजली चोरी जैसी समस्याओं को भी समाप्त करेगी। इस मौके पर अधिशासी अभियंता नागेंद्र सिंह, समाजसेवी अशोक कुमार खुराना, डीके गुप्ता, नरेंद्र चौधरी, एसडीओ सुमित कुमार, अरविंद कुमार, प्रधान अनोज सिंह, मनोज चंदेल आदि मौजूद रहे।

चौपाल में मौजूद उपभाेक्ता व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें