फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों से दोस्ती का हाथ बढ़ाए सपा: आबिद

Mon, 16 Feb 2015 12:02 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी का रुख अलग ही दिखा। सदर विधायक आबिद रजा ने पूरी पार्टी का रुख दलितों की ओर मोड़ते हुए आह्वान किया कि पार्टी दलितों की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाए। उनका पार्टी में सम्मान किया जाए। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी तंज कसे। पशुओं के वध के लिए केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन

गांधी मैदान में आयोजित सपा सम्मेलन में रजा ने कहा कि हिंदू और मुसलमान सभी मिलकर दलितों का सम्मान करें। उनके सम्मान से पार्टी को और बल मिलेगा।
मंदिर-मस्जिद को नुकसान पहुंचाने वाले हिंदू-मुसलमान नहीं
उन्होंने कहा जो लोग मंदिर और मस्जिद को नुकसान पहुंचाते है, कोई भी हों, हिंदू और मुसलमान नहीं हो सकते। जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव ने दिल्ली हार के बाद भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू होने के बात कही, वहीं प्रदेश में हुए विकास कार्यों के बारे में कहा कि जितना विकास सपा सरकार में हुआ किसी सरकार में नहीं हुआ। सम्मेलन में सभी प्रकोष्ठाें के अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता हरप्रसाद सिंह पटेल, राशिद मियां, राजेंद्र पाठक, अकील इस्माइल, ओमवीर सिंह यादव, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।

पशुओं के मामले में कभी कोई सिफारिश नहीं की
उन्होंने पशुओं के वध पर कहा कि जो भाजपाई केवल फोटो कराने को पशुओं के साथ खड़े होते हैं। वे जान लें कि वह खुद उनसे अधिक हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करने वाले हैं। कोई एक उदाहरण नहीं मिलेगा कि उन्होंने किसी अधिकारी से इसके लिए कोई सिफारिश की हो। उन्होंने आवेश में कहा कि मांस एक्सपोर्ट करने का लाइसेंस केंद्र सरकार देती है। 150 लाइसेंस में एक को छोड़ सभी लाइसेंस गैर मुस्लिमों के हैं। जब यह बंद होंगे, तभी पशुओं के कटान पर रोक लगेगी। भाजपा वाले जंतर-मंतर पर इन लाइसेंसों को रोकने के खिलाफ आंदोलन करें, वह भी उनके साथ होंगे।
विज्ञापन


नगर पालिका चुनाव पर भी टिकीं नजरें
कहने को तो सपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन था लेकिन विधायक ने एक-एक जो उपलिब्धयों को गिनाया, उससे सुगबुगाहट थी कि नगर पालिका पर भी उनकी नजरें हैं। नगर पालिका चेयरमैन विहीन चल रही है। उन्होंने वजीरगंज और कुंवरगांव नगर पंचायतों को विकास को धन देने और बड़ी संख्या में जनेश्वर मिश्र और समग्र गांव दिए जाने पर मंत्री आजम खां और सांसद धर्मेंद्र यादव का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें