फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विकास की रफ्तार सुस्त, दो माह से रुका चौराहे का चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया चौराहे के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य पिछले दो माह से रुका हुआ है। इससे स्थानीय दुकानदारों के साथ ही वाहन चालकों व राहगीरों को भी मुसीबत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने शासन से इसके लिए दो करोड़, 94 लाख रुपये स्वीकृत कराए थे। शिलान्यास के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने काम शुरू किया था। विभाग को चौराहे के चारों ओर सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम करना है। विगत माह मुजरिया-कछला मार्ग की ओर सड़क के दोनों ओर खुदाई कर काम रोक दिया गया। न तो काम आगे बढ़ रहा है और न ही जगह को समतल किया गया है।
डॉ. अमरदीप सक्सेना, रवेंद्र सिंह, मुनेंद्र कुमार आदि दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के आगे खोदाई हुई पड़ी है। मिट्टी के ढेरियां लगी हैं। इससे ग्राहकों को आने-जाने में खासी दिक्कत हो रही है। धूल-मिट्टी से भी परेशानी बढ़ गई है। चौड़ीकरण के काम की गति धीमी होने से लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी राशि स्वीकृत होने के बाद भी काम अधूरा पड़ा है। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से काम को तेजी से कराए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जल्द काम पूरा हो तो चौराहे की सूरत बदले और आवागमन सुगम हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें