फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ग्राम समाज की विवादित भूमि पर नमाज पढ़ी, छह हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के चतुरी नगला गांव में रविवार रात विवादित ग्राम समाज भूमि पर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी को थाने से हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

यह घटना ककोड़ा ग्राम पंचायत के मजरा चतुरी नगला में हुई। पुलिस के मुताबिक जिस स्थान पर नमाज पढ़ी गई, वह ग्राम समाज की विवादित भूमि है। इस भूमि पर अवैध निर्माण कर चहारदीवारी और फाटक लगा दिया गया था। प्रशासन ने दो वर्ष पूर्व इस अवैध निर्माण को सील कर दिया था। ग्राम प्रधान अमरवती लगातार इस अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के लिए प्रशासन से पत्राचार कर रही हैं। प्रधान ने डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक इस मामले की शिकायत की है। रविवार को समुदाय विशेष के लोगों द्वारा इस जगह पर नमाज पढ़कर एक नई परंपरा शुरू करने का प्रयास किया गया।
इस दौरान गांव में तनाव फैलने लगा। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रवीर ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और छह लोगों को हिरासत में लिया। सभी को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से बचने की हिदायत दी, इसके बाद उनको छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें