फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तेज रफ्तार स्लीपर बस ने दो लोडर वाहनों को मारी टक्कर, एक के चालक की मौत, दो लोग घायल

Sun, 30 Nov 2025 06:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बरेली-बदायूं हाईवे पर रविवार सुबह स्लीपर बस ने पीछे से दो लोडर वाहन को टक्कर मार दी, जिससे एक वाहन के चालक की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। एक लोडर में लदे चार जानवर भी मर गए। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त लोडर वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-बदायूं हाईवे पर गांव घटपुरी के निकट गंगा एक्सप्रेसवे पुल के पास रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। राजस्थान नंबर की तेज रफ्तार निजी स्लीपर बस ने आगे चल रहे दो लोडर वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक वाहन के चालक की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार जानवरों की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन


कासगंज जनपद के ग्राम गंगसारा निवासी खिलाड़ी अपने पुत्र गौरव (18) के साथ नौ सुअरों को लेकर लोडर से बरेली के देवचरा बाजार जा रहा था। उसके ही पीछे बर्फ से भरा एक अन्य लोडर वाहन बिनावर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही राजस्थान की निजी बस ने दोनों वाहनों को एक साथ पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों वाहन सड़क पर पलटकर क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में लोडर चालक चंद्र किशोर (50 वर्ष) निवासी गंगसारा कासगंज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खिलाड़ी (60) और उनका पुत्र गौरव घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं चार जानवरों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। 
विज्ञापन


हाईवे पर लगा रहा जाम
टक्कर के बाद बस चालक और परिचालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गए। जब पुलिस पहुंची तो बस में कोई यात्री भी नहीं मिला। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों व मृत जानवरों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने बस के चालक-परिचालक की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें